रोमांचक मुकाबले में मचौटी टीम ने जीता नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब, ट्रॉफी के साथ ₹8 हजार का दिया गया पुरस्कार

ब्यूरो रिपोर्ट , सीतापुर: थाना महमूदाबाद क्षेत्र के बम्भौरी गांव में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन रोमांचक मुकाबले के साथ हुआ, जिसमें मचौटी गांव की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर 30 मई की रात करीब 7 बजे महमूदाबाद भाजपा विधायक आशा मौर्य के पुत्र विधायक प्रतिनिधि आकाश मौर्य ने फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

टूर्नामेंट में क्षेत्र की विभिन्न टीमों ने हिस्सा लिया और दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। फाइनल मुकाबला मचौटी और खींझना की टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन अंततः मचौटी टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। विजेता टीम की कमान कप्तान अंकित कुमार ने संभाली, जबकि उपविजेता खींझना टीम के कप्तान निखिल गुप्ता रहे।

मुकाबले के परिणाम को लेकर 1 जून की सुबह लगभग 11 बजे सेमीफाइनल मैच खेला गया, जिसके बाद विजेता और उपविजेता का अंतिम निर्णय हुआ। प्रतियोगिता के समापन समारोह में खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र वर्मा निवासी बमभौरी, विकास खंड पहला सीतापुर ने विजेता टीम के कप्तान अंकित कुमार एवं उनकी टीम को ट्रॉफी और ₹8,000 नकद पुरस्कार प्रदान किया। तो वहीं उपविजेता टीम को 4,000 रूपये नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर रवि अवस्थी, प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र यादव ग्राम पंचायत कोरार , जितेंद्र वर्मा सहित क्षेत्र के कई अन्य गणमान्य लोग, खेल प्रेमी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

आयोजन के सफल संचालन पर उपस्थित लोगों ने आयोजक मंडल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे खेल आयोजन युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। खिलाड़ियों ने भी आयोजन के प्रति खुशी जताते हुए भविष्य में ऐसे और प्रतियोगिताओं के आयोजन की उम्मीद व्यक्त की।

इस कार्यक्रम का आयोजन शैलेन्द्र यादव , के के पांडिया , पुनीत यादव , मंजीत रावत , अजय राज ,जतिन राज समेत जितेंद्र वर्मा के द्वारा संपन्न कराया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *