महमूदाबाद इलाके के दरियापुर में रावण दहन के साथ तीन दिवसीय दशहरा मेले का समापन, सुरक्षा में मुस्तैद रही पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट,सीतापुर : महमूदाबाद से इस वक्त की खबर है, जहां दरियापुर गांव में आयोजित तीन दिवसीय दशहरा मेले का सोमवार शाम रावण दहन के साथ समापन हो गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंचे और कार्यक्रम का आनंद लिया। वहीं, मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।

दरअसल, महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के दरियापुर गांव में 24 अक्टूबर से शुरू हुआ तीन दिवसीय दशहरा मेला 26 अक्टूबर, सोमवार को संपन्न हो गया। शाम करीब छह बजे रावण दहन किया गया, जिसके साथ ही मेले का समापन हुआ।

इस अवसर पर महमूदाबाद की भाजपा विधायक आशा मौर्य, समाजसेवी रवि अवस्थी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेश सिंह, श्रवण यादव, ओम प्रकाश रावत उर्फ गुड्डू भाई और संतोष चौहान समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मेले के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। पुलिस चौकी सिरौली के प्रभारी संतोष कुमार त्रिपाठी और पुलिस चौकी ऊंचागांव के प्रभारी नियाज खां के नेतृत्व में पुलिस टीम सुरक्षा व्यवस्था संभालती नजर आई।

पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल राम स्वरूप यादव, कांस्टेबल आशीष कुमार, रवि, मोहम्मद खालिद, अभिषेक तिवारी, विपिन कुमार, अमित अहिरवार तथा महिला कांस्टेबल मोना यादव और गुंजन कश्यप समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

तो वहीं मेला अध्यक्ष राम सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय दशहरा मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मियों की सक्रियता की सराहना की।

साथ ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र विक्रम सिंह के निर्देशों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उनकी सक्रियता की भी प्रशंसा की। मेला अध्यक्ष के अनुसार, पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी के चलते कार्यक्रम का समापन शांतिपूर्ण माहौल में हो सका।
फिलहाल, दरियापुर में तीन दिवसीय दशहरा मेले का समापन रावण दहन के साथ हो गया। आयोजन के दौरान पुलिस की मुस्तैदी और सुरक्षा व्यवस्था चर्चा का विषय रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *