पुलिस भर्ती परीक्षा-2026: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो रिपोर्ट,सीतापुर: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर रविवार को जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर तथा पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान राजकीय इंटर कॉलेज, बट्सगंज तथा आर.एम.पी. इंटर कॉलेज, कनवाखेड़ा रोड स्थित परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं एवं ड्यूटी में तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं सुचारु व्यवस्था के साथ संपन्न कराने पर विशेष बल दिया।

निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य रही। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो।

जनपद में पुलिस भर्ती परीक्षा सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं पारदर्शी माहौल में संपन्न कराई जा रही है। अभ्यर्थियों की सुविधा एवं परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *