राहुल गांधी के जन्मदिवस पर जिला अस्पताल में फल वितरण, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया सेवा और मानवता का संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट,सीतापुर: जनपद में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरित कर सेवा भाव का संदेश दिया गया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए उनके कुशलक्षेम की जानकारी भी ली।

कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ. ममता वर्मा ने किया। उन्होंने राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि राहुल गांधी देश के वंचित, शोषित, किसानों, मजदूरों, युवाओं और कमजोर वर्गों के अधिकारों की आवाज़ बनकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं। सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है।

डॉ. ममता वर्मा ने कहा कि राहुल गांधी का जनसेवा और संवेदनशील राजनीति का दृष्टिकोण समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने का संदेश देता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सेवा, समर्पण और जनहित की भावना के साथ कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।

फल वितरण कार्यक्रम के दौरान मरीजों और उनके परिजनों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की इस पहल की सराहना की। कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की तथा सेवा को ही सबसे बड़ा धर्म बताया।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश निषाद, शहर अध्यक्ष शिशिर बाजपेयी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शोभित अवस्थी, त्रिभुवन सिंह यादव, चौक्ष विभु अवस्थी, रामचंद्र भार्गव, अजय द्विवेदी, अनिल दीवान, शबनम, आशीष निषाद, गुरुशरण द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *