फिरोजपुर सिरौली से मां संकटा देवी मंदिर तक जगह-जगह स्वागत, पटेल प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित की श्रद्धांजलि

ब्यूरो रिपोर्ट ,सीतापुर : महमूदाबाद में ‘सेवा ही संगठन, संगठन ही शक्ति’ के संदेश को लेकर बड़नगर से काशी तक निकाली जा रही सेवा संकल्प बाइक यात्रा का विधानसभा 151 महमूदाबाद क्षेत्र में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने जगह-जगह उत्साहपूर्वक स्वागत किया। यात्रा के महमूदाबाद पहुंचने पर विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर बाइक यात्रियों का अभिनंदन किया गया। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

सेवा संकल्प बाइक यात्रा सिधौली से रवाना होकर महमूदाबाद विधानसभा क्षेत्र की सीमा स्थित फिरोजपुर चौराहा पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं ने बाइक यात्रियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इसके बाद यात्रा सिरौली चौराहा पहुंची, जहां भी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने यात्रियों का स्वागत-अभिनंदन किया।

इसके बाद बाइक यात्रा महमूदाबाद स्थित विधायक आवास पहुंची। यहां यात्रा में शामिल बाइक यात्रियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया तथा जलपान कराया गया। कुछ समय विश्राम के बाद यात्रा रामकुंड चौराहा के लिए रवाना हुई।

रामकुंड चौराहे पर पहुंचने के बाद यात्रा में शामिल लोगों ने भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद यात्रा बजाजा बाजार रोड होते हुए मां संकटा देवी मंदिर पहुंची। यहां यात्रियों एवं कार्यकर्ताओं ने मां संकटा देवी के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया।

मंदिर दर्शन के बाद बाइक यात्रा अमीरगंज और महमूदाबाद बाईपास होते हुए अपने अगले पड़ाव फतेहपुर के लिए रवाना हो गई। यात्रा के महमूदाबाद पहुंचने पर विधायक आशा मौर्य की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

पूरे यात्रा मार्ग में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की सक्रिय भागीदारी रही। जगह-जगह हुए स्वागत कार्यक्रमों के दौरान बाइक यात्रियों का उत्साहवर्धन किया गया। यात्रा के माध्यम से सेवा, संगठन, समर्पण और सामाजिक सहभागिता का संदेश लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *