ब्यूरो रिपोर्ट,सीतापुर: जनपद में शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को जिलाधिकारी सीतापुर डॉ. राजागणपति आर. एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने संयुक्त रूप से जिला कारागार सीतापुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल परिसर, बैरकों एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान तलाशी में कोई भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल में निरुद्ध बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और शिकायतों की जानकारी ली। साथ ही बंदियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जेल अधीक्षक सहित कारागार के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
