ब्यूरो रिपोर्ट,सीतापुर : जनपद में पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा के दृष्टिगत महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. के निर्देशों के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद सीतापुर में नर्सरी से कक्षा 8 तक संचालित समस्त विद्यालयों में दिनांक 26 दिसंबर 2025 को अवकाश घोषित किया गया है।
यह आदेश परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य बोर्डों से संचालित सभी विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह ने संबंधित सभी विद्यालय प्रबंधनों को निर्देशित किया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। आदेश की अवहेलना करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे ठंड के मौसम में बच्चों का विशेष ध्यान रखें और आवश्यक सावधानियां
