सीतापुर पुलिस की सराहनीय पहल, खोया मोबाइल उसके स्वामी को मिला वापस, आमजन में बढ़ रहा पुलिस पर विश्वास

ब्यूरो रिपोर्ट,सीतापुर : जनपद पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा और उनकी खोई हुई संपत्ति को वापस दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में सतर्कता और खोए/लावारिस सामान की तलाश के क्रम में एक और सफलता सामने आई है।
थाना रामपुर कलां पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल की मदद से एक गुमशुदा मोबाइल फोन टेकनो 7 प्रो को ट्रैक कर बरामद किया। बरामद मोबाइल को उसके वास्तविक स्वामी शिवराज, निवासी ग्राम सोहरिया, थाना रामपुर कलां, जनपद सीतापुर को सकुशल सौंप दिया गया।
मोबाइल वापस पाकर स्वामी ने पुलिस की तत्परता और ईमानदार कार्यप्रणाली की सराहना की। पुलिस की इस पहल से आमजन में विश्वास बढ़ा है और यह संदेश गया है कि पुलिस न केवल अपराध नियंत्रण बल्कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *