न्याय पंचायत बेहमा में हिंदू सम्मेलन का आयोजन, भारत माता पूजन के साथ हुआ शुभारंभ , किया गया सम्मानित

ब्यूरो रिपोर्ट, सीतापुर:  थाना रामपुर कलां इलाके के बेहमा में हिंदू सम्मेलन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के पूजन से हुई। सम्मेलन का शुभारंभ सामाजिक समरसता प्रमुख बाबा हरिओम ने किया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख आशीष कुमार रहे। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में जाति-पाति और भेदभाव को छोड़कर सभी हिंदुओं को एकजुट रहना चाहिए। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे प्रतिदिन अपने आसपास के मंदिरों में पूजन और आरती में सहभागिता करें, जिससे सामाजिक एकता और संस्कार मजबूत हों।

कार्यक्रम का मंच संचालन खंड कार्यवाह अमित ने किया। सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद से जुड़े कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख आशीष कुमार, घुमंतु प्रमुख नरेंद्र निगम, खंड कार्यवाह अमित, सह खंड कार्यवाह रजनीश, खंड सामाजिक समरसता प्रमुख बाबा हरिओम, जिला सह समरसता प्रमुख अंकित सिंह (विश्व हिंदू परिषद), प्रखंड अध्यक्ष राजेश, प्रखंड अध्यक्ष संदीप तिवारी सहित

रंजीत यादव, रिशु, देशराज यादव, राजा निगम, राजेश यादव, विनोद गुप्ता, अखिलेश सिंह, वीरू गुप्ता, रूपनारायण सोनी, विशाल गुप्ता, अमित गुप्ता, उपेंद्र सिंह, रितेश सोनी, संकित सिंह, विश्राम गुप्ता, धनीराम गिरी और बड़ी संख्या में स्वयंसेवक बंधु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति के संकल्प के साथ भारत माता के जयकारे लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *