119 करोड़ की लागत से बनेगा 2 लेन रेल उपरिगामी सेतु, महमूदाबाद को जाम की समस्या से मिलेगी स्थायी राहत

ब्यूरो रिपोर्ट,सीतापुर: महमूदाबाद-कुर्सी–लखनऊ मार्ग पर स्थित समपार संख्या–32C पर प्रस्तावित 2 लेन रेल उपरिगामी सेतु (ROB) के निर्माण को शासन से प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। लगभग ₹119 करोड़ 47 लाख 20 हजार (11947.20 लाख रुपये) की लागत से बनने वाली यह महत्वाकांक्षी परियोजना महमूदाबाद क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात मानी जा रही है।

वर्षों से इस रेलवे समपार पर फाटक बंद होने के दौरान लगने वाले लंबे जाम से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। विशेष रूप से स्कूली बच्चों, मरीजों, व्यापारियों और किसानों को आवागमन में कठिनाइयों के साथ-साथ दुर्घटनाओं का भी खतरा बना रहता था। अब रेल उपरिगामी सेतु के निर्माण से इन समस्याओं से स्थायी समाधान की उम्मीद जगी है।

इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद यातायात अधिक सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित होगा। क्षेत्रीय व्यापार को नई गति मिलेगी, साथ ही निर्माण कार्य के दौरान एवं बाद में रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि यह सेतु महमूदाबाद के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होगा।

महमूदाबाद विधानसभा क्षेत्र की विधायिका आशा मौर्या सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने इस महत्वपूर्ण परियोजना की स्वीकृति के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया है।

जनप्रतिनिधियों के प्रयास और जनहित के प्रति संवेदनशील सोच के परिणामस्वरूप यह बहुप्रतीक्षित परियोजना अब धरातल पर उतरने जा रही है। महमूदाबाद के सुरक्षित, जाम-मुक्त और विकसित भविष्य की दिशा में यह एक मजबूत और दूरगामी पहल के रूप में देखी जा रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *