एसडीएम ने उत्कृष्ट कार्य पर लेखपालों को किया सम्मानित, प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया उत्साह

ब्यूरो रिपोर्ट, सीतापुर: महोली में जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर के निर्देशन में चलाए जा रहे फार्मर रजिस्ट्री अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले राजस्व कर्मियों को सम्मानित किया गया। किसानों के हित में संचालित इस अभियान में बेहतर प्रदर्शन करने वाले लेखपालों और राजस्व निरीक्षक को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी शिखा शुक्ला ने अप्रैल माह में फार्मर रजिस्ट्री सहित अन्य राजस्व कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लेखपाल प्रदीप कुमार वर्मा, संजीव कुमार शुक्ला, सुशील कुमार गौड़ तथा राजस्व निरीक्षक प्रदीप कुमार दीक्षित को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर एसडीएम शिखा शुक्ला ने कहा कि प्रशस्ति पत्र कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्य, विशिष्ट उपलब्धि और अनुकरणीय आचरण की पहचान होते हैं। ऐसे सम्मान न केवल कार्य के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाते हैं, बल्कि अन्य कर्मचारियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं।

उन्होंने सभी राजस्व कर्मियों से अपेक्षा की कि वे इसी तरह मेहनत और ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *