हिंदू शेर सेना के सैनिक अब हर एक गांव पर रखेंगे नजर नहीं होने देंगे हिंदुओं का धर्म परिवर्तन :विकास हिन्दू

ब्यूरो रिपोर्ट, सीतापुर : जिले में हाल के दिनों में सामने आए कथित धर्म परिवर्तन के मामलों को लेकर हिंदू शेर सेना ने चिंता व्यक्त की है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास हिंदू ने कहा कि मिश्रिख क्षेत्र के आसपास धर्म परिवर्तन से जुड़े मामलों की जानकारी सामने आने के बाद हिंदू समाज में चिंता का माहौल है।

उन्होंने दावा किया कि कुछ दिनों के भीतर ही रामकोट क्षेत्र के पास भी इसी तरह का एक और मामला सामने आया है, जिससे यह प्रतीत होता है कि ऐसे कार्यों में संलिप्त लोग क्षेत्र में सक्रिय हो सकते हैं।

विकास हिंदू ने कहा कि पुलिस प्रशासन को ऐसे संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखनी चाहिए तथा मामले की गहन जांच कर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि हिंदू शेर सेना भी समाज को जागरूक करने के लिए गांव-गांव अभियान चलाएगी और संगठन के कार्यकर्ता प्रत्येक गांव में नजर रखेंगे।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार के लालच, प्रलोभन या बहकावे में आकर अपना धर्म परिवर्तन न करे। यदि किसी को इस प्रकार की गतिविधियों की जानकारी मिले तो तत्काल प्रशासन को सूचित करें।

विकास हिंदू ने कहा कि वह समाज की सेवा और हिंदू समाज की एकता के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि समाज को बांटने या भ्रमित करने की किसी भी कोशिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा तथा संगठन जनजागरण के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का कार्य करेगा।

उन्होंने कहा कि हिंदू शेर सेना का उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना, सामाजिक एकता को मजबूत करना और कानून के दायरे में रहकर जनहित के मुद्दों को उठाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *