छिनैती की घटना में संलिप्त दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोबाइल समेत घटना में प्रयुक्त एक बाइक बरामद कर भेजा गया जेल

ब्यूरो,रिपोर्ट सीतापुर: पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल द्वारा जनपद में छिनैती/लूट/चोरी/नकबजनी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण एवम् संलिप्त आपराधियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये है। दिये गये निर्देशो के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण एवम् क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद वेदप्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना महमूदाबाद उ0नि0 दीपक राठौर, हे0का0 विशाल गुप्ता, का0 अखिलेश कुमार, का0 राहुल प्रजापति आदि पुलिस टीम द्वारा छिनैती की घटनाओं में संलिप्त दो अभियुक्तों में रेहान पुत्र बरकत अली निवासी ग्राम पटना मजरा टेडवा कला थाना विसवां जनपद सीतापुर वा महताब पुत्र फुरकान निवासी ग्राम पटना टेडवा कला थाना विसवां जनपद सीतापुर को ग्राम शेखपुर बिलौली बाजार से गिरफ्तार किया गया है। जिनसे एक अदद छीना गया मोबाईल MOTROLA EDGE 60 व अभियुक्तों के पास से दो अदद मोबाईल फोन, घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल बरामद हुए है। बरामद मोटरसाईकिल को अंतर्गत धारा 207 एमबी एक्ट सीज किया गया। अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि दिनांक 27.10.2025 को शाम को समय करीब 06.00 बजे एक महिला से पचदेवरा बिलौली बाजार में जो ई रिक्शा से जा रही थी । जिससे हमने उससे मोटरोला का मोबाईल छीन लिया था , तथा छिने गये मोबाईल से हमने 95,815/- रूपये अपने फोन पर ट्रान्सफर कल लिये थे और अपने रिश्तेदारों को ट्रान्सफर कर दिये थे। थाना महमूदाबाद पर संबंधित घटना में मु0अ0सं0 398/25 धारा 304(2) BNS पंजीकृत है। बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तगण का चालान मा0 न्यायालय किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *