सरदार पटेल ने देश को जोड़ा, भेदभाव की हर कड़ी को तोड़ा

रन फॉर यूनिटी’ का यही है संदेश, एकता में ही सुरक्षित है अपना देश

ब्यूरो,रिपोर्ट सीतापुर:  सीतापुर नगर में शुक्रवार 31 अक्टूबर 2025 को भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस पर अखंड भारत के सपने को सम्मान देने और देश की एकता व अखंडता के प्रति संकल्प को दोहराते हुए जनपद सीतापुर में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम का आयोजन थाना क्षेत्र कोतवाली देहात अंतर्गत सरदार वल्लभ भाई पटेल चौक, नैपालापुर चौराहा से प्रारम्भ किया गया। जो लालबाग चौराहे पर समाप्त हुआ ,तथा थाना कोतवाली नगर अंतर्गत बहुगुणा चौराहा से प्रारम्भ होकर तरण ताल पर समाप्त हुआ। बुहगुणा चौराहे पर पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारी एवं सभी प्रतिभागियों को देश की एकता, भाईचारे तथा कानून-व्यवस्था के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान अधिकारियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान का स्मरण करते हुए उनके विचारों का अनुकरण करने का आह्वान किया। पुलिस अधीक्षक द्वारा सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि सरदार पटेल द्वारा अपने जीवन का प्रत्येक क्षण देश की एकता और अखंडता के लिए समर्पित किया गया । उनका संपूर्ण जीवन हमें राष्ट्र सेवा की प्रेरणा प्रदान करता है। रन फॉर यूनिटी का आयोजन इसी उद्देश्य से किया गया है कि प्रत्येक नागरिक के भीतर “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की भावना जागृत हो। यूनिटी और इंटेग्रीटी की भावना केवल एक विचार नहीं, बल्कि प्रत्येक भारतीय का परम कर्तव्य है। यह एक सामान्य दौड़ नहीं, बल्कि यह हमारें देश की एकता और अखण्डता को मजबूती प्रदान करने का एक माध्यम है। रन फॉर यूनिटि कार्यक्रम में रिजर्व पुलिस लाइन्स, द्वित्तीय वाहिनी पीएसी, 27वीं वाहिनी पीएसी, एपीटीसी, पीटीसी मे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षी/महिला आरक्षीगण सहित विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। रन के दौरान प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता के संदेश को जनमानस तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस दौरान जगह जगह संभ्रांत व्यक्तियों द्वारा प्रतिभागियों पर पुष्पवर्षा की गयी। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखा गया तथा कार्यक्रम को शांति एवं अनुशासन के साथ संपन्न कराया गया।
इस अवसर पर सेनानायक द्वित्तीय वाहिनी पीएसी सीतापुर संतोष कुमार मीना, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर  विनायक भोंसले, क्षेत्राधिकारी सदर नेहा त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना, प्रभारी निरीक्षक यातायात फरीद अहमद, प्रतिसार निरीक्षक  शिव बालक वर्मा व पुलिस के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही जनपद के समस्त थाना क्षेत्र में अलग-अलग रन फॉर यूनिटि का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल, कालेज के छात्र छात्राओं, स्थानीय नागरिको, गणमान्य व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *