ब्यूरो रिपोर्ट,सीतापुर: थाना महमूदाबाद क्षेत्र के सिरौली, सरैया बलदेव सिंह, बनेहरा वीरबल, तुरसेना, न्यायमतपुर लबरहा, कंडी चांदपुर, सदरावां, कांसा, मेहरामऊ, दुबसेना, अशरफपुर राजा साहब, दरियापुर, देवकलिया, ऊंचगांव, चुनका, भरथर, बिरासी, बम्भौरी, कंडारी, मरहमत नगर, शाहिनपुर, लोधासा, मदारीपुर, बम्भौरा, सेमरा समेत क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मोहर्रम ताजिया कार्यक्रम आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के वातावरण में सकुशल संपन्न हो गया।
मोहर्रम के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर ताजिया जुलूस एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धा और आस्था के साथ सहभागिता की। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन एवं राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लगातार सक्रिय रहे तथा सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
क्षेत्र में तैनात हल्का लेखपालों एवं पुलिस बल की मौजूदगी से कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों ने प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग एवं सतर्कता की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सक्रियता के कारण सभी कार्यक्रम बिना किसी व्यवधान के सफलतापूर्वक आयोजित हो सके।
पुलिस चौकी सिरौली प्रभारी फूल चंद्र सरोज, कांस्टेबल विख्यात कुमार, लेखपाल मो. गुफरान, राज कुमार दिनकर समेत अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा लोगों से आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील की।
स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन, राजस्व विभाग एवं जनप्रतिनिधियों के समन्वित प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और जिम्मेदारीपूर्ण कार्यशैली के चलते मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जो क्षेत्र की गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक एकता का प्रतीक है।
