थाना समाधान दिवस महमूदाबाद में डीएम और एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित को दिए निर्देश

ब्यूरो रिपोर्ट ,सीतापुर: थाना महमूदाबाद में शनिवार, 27 जून 2026 को आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने थाना महमूदाबाद पहुंचकर आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना।

इस दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विशेष रूप से भूमि विवादों से जुड़े मामलों में दोनों अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष जांच करें तथा कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

अधिकारियों ने कहा कि जनसुनवाई के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रत्येक पीड़ित की समस्या का समाधान पारदर्शिता, संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ किया जाना चाहिए, जिससे आमजन का प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हो सके।

थाना समाधान दिवस के दौरान स्थानीय राजस्व अधिकारी, थाना प्रभारी महमूदाबाद सहित पुलिस एवं राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *