ब्यूरो रिपोर्ट ,सीतापुर : जनपद पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल द्वारा जनपद में हत्या/लूट/चोरी/नकबजनी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण एवम् संलिप्त आपराधियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये है।
दिये गये निर्देशो के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद वेदप्रकाश श्रीवास्तव के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, एसओजी निरीक्षक सत्येंद्र विक्रम सिंह, उप निरीक्षक अरविन्द शुक्ला, हे0 का0 शराफ़त अली, हे0का0 अविनाश सिंह, क0 आ0 गुरपाल सिंह, का0 दीपक रंजन, का0 सोनल तोमर, का0 भानु, का0 ब्रह्मफुल, म0 का डाली रानी आदि
थाना महमूदाबाद प्रभारी निरीक्षक भानू प्रताप सिंह, अपराध निरीक्षक दयाशंकर, उ0नि0 फूलचन्द्र सरोज, उ0नि0 विनोद कुमार गिरि, हे0का0 विशाल गुप्ता, का0 चन्द्र प्रकाश, का0 टीकम सिंह, का0 दीपक कुमार, का0 दीपक गुर्जर, म0का0 मोना यादव, म0का0 सीमा देवी , का0 चालक ब्रजेश पाण्डेय आदि पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 249/2026 धारा 103(1)/61(2) बीएनएस (पूर्व में धारा 103(1) बीएनएस) का सफल अनावरण करते हुए घटना की मुख्य साजिशकर्ता महिला और हत्या करने वाले 02 भाड़े के हत्यारे (अभियुक्तों) को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 02 अदद आला कत्ल (लकड़ी के डंडे), हत्या के पैसों से खरीदा गया मोबाइल, मृतक की फोटो, नगदी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण: 1. जय देवी उर्फ जया पत्नी स्वर्णिम कुमार वर्मा, निवासी- सांड़भारी मजरा बेलहरा, थाना मोहम्मदपुर खाला, जनपद बाराबंकी। (मुख्य साजिशकर्ता/नर्स) 2. राजू पुत्र गनी जुलाहा, निवासी- ग्राम खड़ेहरा (निकट इस्लामिया मदरसा), थाना मोहम्मदपुर खाला, जनपद बाराबंकी। (शूटर/मुख्य अभियुक्त) 3. विनोद कुमार वर्मा पुत्र राम भरोसे, निवासी- ग्राम विहूरा, थाना मोहम्मदपुर खाला, जनपद बाराबंकी। (सह-अभियुक्त)
बरामदगी का विवरण: आला कत्ल: 02 अदद लकड़ी के डंडे (घटना में प्रयुक्त), नगदी: कुल 12,500 रुपये (हत्या की सुपारी के रुपयों में से बचे हुए)। वाहन: 01 अदद मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स (रंग काला, नंबर- UP 41 AZ 6730),
अन्य सामान: 01 अदद नया मोबाइल फोन (POCO C85X, जिसे हत्या के पैसों से खरीदा गया था मय रसीद), 01 अदद पुराना मोबाइल (OPPO), और मृतक मनोज शुक्ला की 01 पासपोर्ट साइज फोटो
घटना का संक्षिप्त विवरण व सनसनीखेज खुलासा: दिनांक 03.07.2026 की शाम को बरदही बाजार पगडंडी के पास मनोज शुक्ला की डंडों से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई थी, जिसके संबंध में थाना महमूदाबाद पर मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना की जा रही थी।
पुलिस टीम द्वारा तकनीकी व मुखबिर तंत्र की मदद से मुख्य अभियुक्त जय देवी उर्फ जया को ग्राम सांड़भारी नहर पटरी के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद, शाम को रोड बाईपास तिराहे के पास से घेराबंदी कर भाग रहे शेष दोनों अभियुक्तों (राजू और विनोद) को भी दबोच लिया गया।
हत्या का कारण (मर्डर मोटिव): पूछताछ में अभियुक्त राजू ने स्वीकार किया कि अभियुक्ता जय देवी फतेहपुर के न्यू हिन्द हॉस्पिटल में नर्स का काम करती है। मृतक मनोज शुक्ला लगातार अस्पताल और जय देवी के खिलाफ झूठी शिकायतें (IGRS आदि) डालकर उसे परेशान कर रहा था और नौकरी से निकलवाने की धमकी दे रहा था।
इस प्रताड़ना से तंग आकर जय देवी ने मनोज शुक्ला को रास्ते से हटाने के लिए राजू को उसकी फोटो दी और 50,000/- रुपये की सुपारी तय की। योजना के तहत दिनांक 03.07.2026 की रात्री, राजू और विनोद ने बरदही बाजार के पास घात लगाकर मनोज शुक्ला को रोका और डंडों से वार कर उसकी हत्या कर दी थी।
घटना के बाद अभियुक्तों ने व्हाट्सएप पर वॉइस मैसेज भेजकर अभियुक्ता को काम होने की बात बताई, जिसके बाद उन्होंने जय देवी के गांव जाकर उससे 30,000/- रुपये प्राप्त किए तथा शेष 20,000/- रुपये जय देवी ने बाद में देने को कहा था।
इस राशि में से राजू ने 12,500 रुपये का एक नया पोको मोबाइल खरीदा और शेष नगदी व आला कत्ल पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर पैंतेपुर नहर पटरी की झाड़ियों से बरामद कर लिया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर उन्हें सीतापुर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
