हाईकोर्ट के आदेश से साक्षरता प्रेरकों को मिली बड़ी राहत, बकाया मानदेय भुगतान का रास्ता साफ : प्रेरक संघ

ब्यूरो रिपोर्ट ,सीतापुर : विकास खंड रामपुर मथुरा में शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 को साक्षरता प्रेरकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में हाईकोर्ट लखनऊ द्वारा प्रेरक याचिकाकर्ताओं के बकाया मानदेय के संबंध में दिए गए आदेश पर चर्चा की गई।

ब्लॉक रामपुर मथुरा प्रेरक संघ के अध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश के बाद प्रेरकों के बकाया मानदेय के भुगतान का रास्ता साफ हो गया है। उन्होंने कहा कि न्यायालय ने आगामी चार माह के भीतर बकाया मानदेय का भुगतान किए जाने के निर्देश दिए हैं। इस निर्णय से प्रेरकों में खुशी का माहौल है।

और लंबे समय से लंबित मानदेय मिलने की उम्मीद जगी है। बैठक में प्रेरकों ने न्यायालय के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे उनके लंबे संघर्ष की सफलता बताया। साथ ही सभी ने समयबद्ध तरीके से मानदेय का भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग भी की।

बैठक में प्रेरक संघ अध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह के अलावा राजेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार, लवकुश, राम सहारे, राम कुमार, राकेश, विजय लक्ष्मी, राजरानी, मंटो देवी, मोहिनी मिश्रा, सुरेश कुमार सहित अन्य प्रेरक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *