महमूदाबाद-सिधौली मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क हादसे में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक घायल, जांच पड़ताल शुरू

ब्यूरो रिपोर्ट, सीतापुर:  महमूदाबाद-सिधौली मार्ग पर थाना महमूदाबाद सीमा समाप्ति बोर्ड से पहले तथा बनेहरा मोड़ के आगे गुरुवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक सड़क हादसा हो गया। हादसे में श्री गुरुदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भेथरा माधव, सीतापुर के पूर्व प्रधानाध्यापक राम नरेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राम नरेश यादव निवासी ग्राम खालगांव, थाना महमूदाबाद, जनपद सीतापुर अपनी नई मोटरसाइकिल से किसी कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे के बाद आसपास मौजूद राहगीरों ने तत्काल स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी सिरौली थाना महमूदाबाद से कांस्टेबल आशीष कुमार, प्रदीप कुमार , अनुज दीक्षित ने मौके पर पहुंचकर राहगीरों की मदद से एंबुलेंस के माध्यम से घायल राम नरेश यादव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) महमूदाबाद भेजवाया, जहां प्राथमिक उपचार शुरू किया गया।

स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की पहचान कर चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *