क्षेत्राधिकारी वेद प्रकाश श्रीवास्तव का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जनसेवा और निष्पक्ष कार्यशैली की हुई सराहना

ब्यूरो रिपोर्ट, सीतापुर : महमूदाबाद के क्षेत्राधिकारी (सीओ) वेद प्रकाश श्रीवास्तव का जन्मदिन शुक्रवार को प्रकाश इंटर कॉलेज परिसर में हर्षोल्लास, आत्मीयता और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में शिक्षाविदों, पत्रकारों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं तथा उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की।

कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रबंधक ओमप्रकाश वर्मा के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने केक काटकर क्षेत्राधिकारी वेद प्रकाश श्रीवास्तव का जन्मदिन मनाया और उनके जनहितकारी कार्यों, निष्पक्ष कार्यशैली तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में निभाई जा रही सक्रिय भूमिका की सराहना की।

वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्राधिकारी वेद प्रकाश श्रीवास्तव अपनी ईमानदार, संवेदनशील और न्यायप्रिय कार्यशैली के कारण क्षेत्र की जनता के बीच विशेष पहचान बना चुके हैं। आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान कराने का उनका प्रयास उन्हें एक लोकप्रिय और जिम्मेदार पुलिस अधिकारी के रूप में स्थापित करता है।

इस अवसर पर आलोक वर्मा आज़ाद, डॉ. अखिलेश वर्मा, डॉ. अशोक वर्मा सहित विद्यालय परिवार ने क्षेत्राधिकारी को पुष्पगुच्छ एवं शुभकामनाएँ भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में पंडित संतोषी लाल शुक्ल मेमोरियल इंटर कॉलेज के प्रबंधक चंद्रभूषण शुक्ल, वरिष्ठ पत्रकार अनुज जैन, समेश वर्मा, सरफराज, मिश्रिलाल वर्मा, गिरीश चंद्र वर्मा, राम किशुन गुप्ता, कन्हैयालाल, शिवेन्द्र पटेल, जीशान खान, सरताज नेता, रोहित वर्मा, विमलेश वर्मा, अनिरुद्ध वर्मा, कमल वर्मा, पुष्कर वर्मा, अनिल राज सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

समारोह का समापन सभी उपस्थित लोगों द्वारा क्षेत्राधिकारी वेद प्रकाश श्रीवास्तव के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा के संकल्प की कामना के साथ हुआ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *