अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद अशोक रावत का प्रथम आगमन, मनवा चौकी पर हुआ भव्य स्वागत

ब्यूरो रिपोर्ट,सीतापुर: जनपद में अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र के सांसद अशोक रावत के सीतापुर में प्रथम आगमन पर मनवा चौकी में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक मनीष रावत का भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

स्वागत कार्यक्रम में सुरेश प्रकाश सिंह, सुधाकर सिंह, पिंकू गुप्ता (गुप्ता मिष्ठान भंडार, मनवा चौकी), रविंद्र रावत (ग्राम अध्यक्ष, अलमापुर), कमलेंद रावत (ग्राम अध्यक्ष, किरतापुर), नीरज सिंह (भाजपा मंडल उपाध्यक्ष, सिधौली), चन्द्र प्रकाश सिंह (पूर्व मंडल महामंत्री, अटरिया), सौरभ गुप्ता (ओबीसी मोर्चा मंडल महामंत्री, अटरिया एवं जिला युवा सलाहकार समिति सदस्य, युवा एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार), प्रशांत गुप्ता, रामू रावत (शक्ति केंद्र संयोजक, गोंदलामऊ), खुनखुन तिवारी तथा अजय अवस्थी सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं समर्पित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने सांसद अशोक रावत के प्रथम आगमन पर उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *