ब्यूरो रिपोर्ट,सीतापुर: तहसील महमूदाबाद में सोमवार को निषाद पार्टी के पदाधिकारियों एवं निषाद वंश की विभिन्न उपजातियों से जुड़े लोगों ने अपनी सामाजिक एवं संवैधानिक मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन महमूदाबाद के उपजिलाधिकारी अभिषेक प्रियदर्शी को सौंपा।
ज्ञापन में निषाद वंश की सभी पर्यायवाची जातियों को अनुसूचित जाति (एससी) की सूची में शामिल करने तथा जातिगत जनगणना में निषाद समाज की वास्तविक संख्या दर्ज किए जाने की मांग की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि अलग-अलग राज्यों में निषाद वंश से जुड़ी जातियों को अलग-अलग आरक्षण श्रेणियों में रखने से समाज में विसंगति की स्थिति बनी हुई है।
इसके अलावा ज्ञापन में विमुक्त जनजातियों को शिक्षा, नौकरी और राजनीति में आरक्षण एवं पेंशन की सुविधा देने, वर्ष 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए निषाद वंश के लोगों के गांवों को ‘आदर्श शहीद गांव’ घोषित करने तथा उनके परिवारों को स्वतंत्रता सेनानी सम्मान देने की मांग भी की गई।
इस दौरान जिलाध्यक्ष सुधीर कश्यप, सुरेश निषाद, राम चंद्र निषाद, शिव लाल कश्यप, नरेंद्र कुमार निषाद, शिव कश्यप, राजेश कुमार निषाद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
