स्वच्छता के प्रति जागरूक हुए नौनिहाल, फूलों की रंगोली से दिया स्वच्छ भारत का संदेश

ब्यूरो,रिपोर्ट सीतापुर : महमूदाबाद क्षेत्र में स्थित प्राथमिक विद्यालय बघाइन में स्वच्छता के महत्त्व को जन-जन तक पहुँचाने और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा निरंतर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। स्वच्छ भारत अभियान के तहत क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में विशेष गतिविधियाँ संपन्न हुईं।इसी क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित एक प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थियों ने देश को स्वच्छ और विकसित बनाने का संकल्प लिया। बच्चों को गंदगी दूर रखने, स्वच्छता के लिए श्रमदान करने, स्वयं स्वच्छ रहने और दूसरों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अर्चना वर्मा ने विद्यार्थियों को शारीरिक, वस्त्र और परिवेश की स्वच्छता का महत्त्व विस्तार से समझाया। इस दौरान बच्चों ने फूलों से आकर्षक रंगोली बनाकर स्वच्छ भारत का सुंदर संदेश दिया।

रंगोली प्रतियोगिता में सुंदूस फिरदौस, अफ़ीफा शेख, आरुषि, लायबा और जोया के समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि राज, अल्तमस, अनूप, नैमिष और तुफैल के समूह को द्वितीय स्थान मिला।

शिक्षक पवन कुमार, शिवेंद्र प्रताप, उमेश वर्मा, ऊषा वर्मा, दीप्ती वर्मा और गौरी ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *