ब्यूरो रिपोर्ट,सीतापुर: थाना रामपुर कलां के बेहमा में महमूदाबाद-सिधौली मुख्य मार्ग पर बेहमा के पास ट्रक को निकालते समय एक हाइड्रा मशीन (क्रेन) अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हाइड्रा मशीन के मुख्य मार्ग पर पलटने से कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाइड्रा मशीन ट्रक को निकालने का प्रयास कर रही थी, तभी अचानक अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग पर पलट गई। गनीमत रही कि जिस समय मशीन पलटी, उस दौरान उसके आसपास कोई राहगीर या वाहन नहीं था। इससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
मुख्य मार्ग पर भारी मशीन के पलटने से सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई। घटना के बाद लोगों में भी अफरा-तफरी का माहौल रहा। राहगीरों ने मार्ग से हाइड्रा मशीन को शीघ्र हटाकर यातायात सुचारु कराने की मांग की, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न बनी रहे।
