बारिश में कच्ची दीवार गिरी, बाइक और साइकिल दबकर क्षतिग्रस्त, पीड़ित परिवार ने सरकार से मांगी आर्थिक मदद

ब्यूरो रिपोर्ट, बाराबंकी : विकासखंड निन्दूरा की ग्राम पंचायत भदरास के पांडे पुरवा में लगातार हो रही बारिश के बीच रविवार की बीती रात एक कच्ची दीवार अचानक भर भराकर गिर गई। दीवार के मलबे में खड़ी एक मोटरसाइकिल और एक साइकिल दब गई, जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

दीवार गिरने की घटना से पीड़ित परिवार सत्यवान पुत्र शिवराम को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। परिवार के मुताबिक बारिश के कारण कच्ची दीवार पहले से ही कमजोर हो गई थी और रात में अचानक दीवार गिरने से उसके नीचे खड़े वाहन मलबे में दब गए।

गनीमत रही कि घटना के समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि वाहन क्षतिग्रस्त होने से परिवार के सामने आर्थिक परेशानी खड़ी हो गई है।

पीड़ित सत्यवान ने प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लेने तथा नियमानुसार आर्थिक सहायता एवं मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। परिवार का कहना है कि बारिश के कारण पहले ही परेशानी बढ़ी हुई है और अब वाहन क्षतिग्रस्त होने से अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *