चोरी की योजना बनाते तीन आरोपी गिरफ्तार, उपकरण और असलहा बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट सीतापुर:थाना रेउसा पुलिस ने चोरी की बड़ी योजना को नाकाम करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम को मौके से चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और एक तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक सीतापुर के दिशा-निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी बिसवां के नेतृत्व में थाना रेउसा उप निरीक्षक राजेश निषाद, कांस्टेबल कौशल कुमार, कांस्टेबल संजय कुमार, कांस्टेबल विक्की सागर, कांस्टेबल योगेश कुमार आदि पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सरवन पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम महदेउवा, मोहम्मद दनी पुत्र अली बक्श निवासी ग्राम जंगल टपरी थाना थानगांव, और सुरेश पुत्र मिश्रीलाल निवासी ग्राम महदेउवा के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक सिब्बल, पेचकस, पिलास, टॉर्च, चाबी का गुच्छा, हथौड़ा, एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस (315 बोर) बरामद किया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना रेउसा में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा जा रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *