ब्यूरो रिपोर्ट,सीतापुर: विकास खंड पहला की ग्राम पंचायत सिरौली के मुख्य चौराहे पर स्थित हैंडपंप पिछले एक महीने से खराब पड़ा हुआ है। ग्रामीणों को पेयजल के लिए काफी दूर तक जाना पड़ रहा है। गर्मी का मौसम न होने के बावजूद पानी की समस्या लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि हैंडपंप की मरम्मत के लिए कई बार पंचायत सचिव मोहम्मद उस्मान और ग्राम प्रधान सुनीता देवी से शिकायत की गई, लेकिन अब तक किसी ने इस दिशा में ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों ने बताया कि चौराहे वाला यह हैंडपंप बाजार आने-जाने वाले लोगों सहित सैकड़ों परिवारों के लिए पानी का प्रमुख स्रोत था।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द खराब हैंडपंप की मरम्मत कराए जाने की मांग की है, ताकि उन्हें स्वच्छ पेयजल की सुविधा फिर से मिल सके।
