जनपद सीतापुर में रूट डायवर्जन लागू , 23 नवंबर 2025, रात्रि 11:00 बजे से 26 नवंबर 2025, शाम 6:00 बजे तक

सीतापुर: श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में 25 नवंबर 2025 को प्रस्तावित ध्वजारोहण कार्यक्रम तथा वीवीआईपी आगमन के दृष्टिगत जनपद सीतापुर में भारी व हल्के वाहनों हेतु रूट डायवर्जन जारी किया गया है। सभी वाहन चालक निर्धारित मार्गों का अनुपालन करें। भारी वाहनों हेतु रूट डायवर्जन: 1. महोली से अयोध्या जाने वाले भारी वाहन महोली → बड़ागाँव → काज़ीकमालपुर → हरगांव → बिसवां → रेउसा → चहलारी घाट → आगे गंतव्य 2. सिधौली से लखनऊ/बाराबंकी होते हुए अयोध्या जाने वाले भारी वाहन सिधौली → बिसवां चौराहा → बड़ा चौराहा बिसवां → रेउसा → चहलारी घाट → आगे गंतव्य 3. बिसवां से महमूदाबाद/बाराबंकी होते हुए अयोध्या जाने वाले भारी वाहन
बिसवां → रेउसा → चहलारी घाट → आगे गंतव्य
4. महमूदाबाद से अयोध्या जाने वाले भारी वाहन
महमूदाबाद → बिसवां → रेउसा → चहलारी घाट → आगे गंतव्य डायवर्जन की अवधि : भारी वाहन: 23 नवंबर 2025, रात्रि 11:00 बजे से 26 नवंबर 2025, प्रातः 6:00 बजे तक , हल्के वाहन: 24 नवंबर 2025, शाम 6:00 बजे से 25 नवंबर 2025, शाम 6:00 बजे तक । सीतापुर यातायात प्रभारी निरीक्षक फरीद अहमद ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि रूट डायवर्जन के दौरान निर्धारित मार्गों का पालन करें, अनावश्यक भीड़भाड़ न बढ़ाएँ और यातायात पुलिस के निर्देशों का सहयोग पूर्वक पालन करें। और उन्होंने यह भी कहा कि “आगामी कार्यक्रम को शांतिपूर्ण व सुचारू रूप से संपन्न कराने में सभी नागरिकों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। कृपया सावधानीपूर्वक ड्राइव करें और वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग अवश्य करें।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *