सिरौली में लगा निःशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर, 500 मरीजों की जांच कर मुफ्त दवाइयों का वितरण

ब्यूरो रिपोर्ट, सीतापुर: जनपद सीतापुर में महमूदाबाद ग्रामीण इलाके के सिरौली चौराहे पर स्थित रामलली मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा अरनव चिकित्सालय (पुलिस चौकी सिरौली थाना महमूदाबाद, सीतापुर के सामने)  गुरुवार, 20 नवंबर 2025 को निःशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए लगाए गए इस शिविर में करीब 500 मरीजों की जांच की गई, और सभी को निःशुल्क दवाइयाँ भी प्रदान की गईं।

इस शिविर का संचालन प्रमुख चिकित्सक डॉ. शांताराय शर्मा (BHMS, MD, पूर्व S.H.M.O), डॉ. राम प्रकाश गुप्ता (BHMS, MD, पूर्व D.H.M.O), डॉ. मंजू वर्मा (BSc, BHMS), डॉ. अवनीश (BHMS) द्वारा किया गया। इनके साथ फार्मासिस्ट सचिन कुमार, रोहित वर्मा और साईं सरल सेंटर की टीम भी पूरी सक्रियता से मौजूद रही।

स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं, बच्चों, त्वचा रोगों तथा सामान्य बीमारियों के मरीजों की विशेष जांच की गई। स्त्री रोग, बच्चों की सामान्य समस्याएँ, दाद-खाज-खुजली, माइग्रेन, पीलिया, एसिडिटी, कब्ज, गुर्दे की पथरी, बवासीर सहित कई अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को विशेषज्ञ परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया गया।

साथ ही इस शिविर के दौरान वहां पर महमूदाबाद पूर्व मंत्री एवं विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा और पूर्व प्रधान गणेश वर्मा भी पहुंचे। उन्होंने चिकित्सा टीम के सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को ग्रामीणों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।

स्थानीय लोगों ने इस स्वास्थ्य शिविर को बेहद उपयोगी बताते हुए ट्रस्ट और चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे निःशुल्क मेडिकल कैंप गांव-गांव तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और लोगों को बड़ी राहत प्रदान करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *