ब्यूरो रिपोर्ट, सीतापुर : समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बिसवां उपजिलाधिकारी शिखा शुक्ला के साथ मिलकर जनता की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना। अधिकारियों ने प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करना है, इसलिए सभी अधिकारी शिकायतों का त्वरित और संतोषजनक निपटारा करें। वहीं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व कानून-व्यवस्था से संबंधित मामलों पर तुरंत प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।
