ब्यूरो रिपोर्ट,सीतापुर: जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिसवां का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, साफ-सफाई, मरीजों को मिलने वाली सेवाओं तथा दवाओं की उपलब्धता की विस्तार से जांच की।
डीएम ने स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र की जनता को उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं, समय पर उपचार तथा आवश्यक दवाओं की निरंतर उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभागीय कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करें।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वार्ड, ओपीडी, दवा वितरण काउंटर समेत अन्य महत्वपूर्ण विभागों की स्थितियों को परखा और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।
