बाल दिवस पर श्री महावीर प्रसाद मिश्र मेमोरियल शिक्षण संस्थान सदरावां में भव्य बाल मेला महोत्सव आयोजित

ब्यूरो रिपोर्ट, सीतापुर: स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर 14 नवंबर 2025 को सीतापुर के महमूदाबाद क्षेत्र में स्थित श्री महावीर प्रसाद मिश्र मेमोरियल शिक्षण संस्थान सदरावां में बाल दिवस कार्यक्रम उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान ग्राम सभा सदरावां अनुज कुमार, कॉलेज के प्रबंधक श्रीनिवास मिश्र और प्रधानाचार्या एकता मिश्रा ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान माँ सरस्वती तथा पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किए गए।

मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान अनुज कुमार यादव, प्रबंधक श्रीनिवास मिश्र और उप प्रबंधक गौरव कुमार मिश्र ने फीता काटकर तथा नर्सरी–केजी के बच्चों से केक कटवाकर बाल मेला महोत्सव का उद्घाटन किया। सामाजिक समरसता का संदेश देता यह भव्य आयोजन सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने चाय, समोसा, चाउमीन, ब्रेड पकौड़ा, बर्गर, चाट, चना, मटर, मोमोज, पॉपकॉन, किराना, झूला सहित करीब तीन दर्जन स्टॉल मनोयोग से सजाए। अभिभावकों, क्षेत्रवासियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं और बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ मेले का भरपूर आनंद लिया।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य उमाशंकर वर्मा, राजकुमार श्रीवास्तव, राजेन्द्र वर्मा, जागेश्वर, मुकेश, संदीप, कृष्ण कुमार, अखिलेश, शैलेन्द्र, सुनील यादव, सुनील वर्मा, हिमांशु दर्पण, पवन यादव, रोली वर्मा, अंकिता वर्मा, अंदेशा, पूजा वर्मा और विशाल गुप्ता सहित सैकड़ों अभिभावक, क्षेत्रवासी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में सभी को कार्यक्रम की सफलता के लिए धन्यवाद दिया गया तथा बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *