श्री भागीरथ सरस्वती बाल विद्या मंदिर चौड़िया कोठार में बाल मेला महोत्सव धूमधाम से आयोजित

ब्यूरो रिपोर्ट ,सीतापुर : सिधौली इलाके में श्री भागीरथ सरस्वती बाल विद्या मंदिर चौड़िया कोठार में बाल मेला महोत्सव बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ज्ञानदायिनी माँ शारदे के पूजन से हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रेमदीप जायसवाल और उप प्रबंधक कृतार्थ मिश्र ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया।

सामाजिक समरसता का संदेश देते इस भव्य आयोजन ने सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने चाय, समोसा, चाउमीन, चोखा-बाटी, ब्रेड पकौड़ा, बर्गर, मूँगफली, चाट, चना, मटर, मोमोज, गुब्बारे, किराना, खेल-पहेली, निशाना लगाओ, झूला सहित करीब दो दर्जन दुकानें मनोयोग से सजाईं।

अभिभावकों, क्षेत्रवासियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं और बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ मेले का आनंद लिया। इस अवसर पर विनोद कुमार, गुड्डू राजवंशी, योगेंद्र विश्वकर्मा, मुनेश्वर, इमरान, मोबीन, सैदुल, मुकेश, बबलू चौहान, जीवन लाल, मोनू कुमार, अनुज शुक्ल, अभिषेक वर्मा, राम नरेश, जितेंद्र यादव, सारिका शुक्ला, सुमन यादव, देवी, संतोष कुमार, रमेश चंद्र, रोशनी यादव, रोहिनी यादव, बीनू यादव, रिंकी यादव सहित सैकड़ों अभिभावक, क्षेत्रवासी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी को शुभकामनाएं और धन्यवाद प्रेषित किया गया।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *