रामकुंड चौराहा से चिकमंडी चौराहा तक चला अतिक्रमण हटाने का अभियान, प्रशासन ने नगर में हटवाया कब्जा

ब्यूरो, सीतापुर

जनपद सीतापुर के महमूदाबाद नगर में उपजिलाधिकारी शिखा शुक्ला की अध्यक्षता में राजस्व विभाग व नगर पालिका परिषद और पुलिस की संयुक्त टीम ने रामकुंड चौराहा से चिकमंडी चौराहा तक सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। इस अभियान में महमूदाबाद तहसीलदार अनिल कुमार राम, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद शैलेंद्र दुबे और स्थानीय पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन की टीम ने अवैध रूप से नगर में किए गए अवैध कब्जा की भूमि को खाली कराया गया। और दुकानदारों व स्थानीय नागरिकों को भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर अवैध अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत भी दी गई। साथ ही अतिक्रमण हटाने के दौरान किसी भी प्रकार के विरोध की सूचना नहीं मिली। और अभियान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इसी दौरान वहां पर मौजूद प्रशासन ने कहा कि आगे भी इसी प्रकार से अभियान के तहत सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाता रहेगा। नगर में सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने से आम जनता को सुगम यातायात मिल सके, इस लिए अवैध कब्जा को लेकर नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *