पीलीभीत में मिशन शक्ति–5 के तहत महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता अभियान

ब्यूरो रिपोर्ट,पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के निर्देशन में मिशन शक्ति–5 अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु थाना गजरौला पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र में भ्रमण कर छात्र-छात्राओं से संवाद किया और उन्हें महिलाओं से संबंधित अपराधों, साइबर अपराधों तथा उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को किसी भी प्रकार की परेशानी या अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने, हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग और आत्मविश्वास के साथ आगे आने के लिए प्रेरित किया।

अभियान के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ सुरक्षित समाज की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश दिया गया। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की स्थानीय लोगों एवं विद्यार्थियों ने सराहना की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *