ब्यूरो रिपोर्ट, प्रयागराज : जीआरपी पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से जीआरपी अनुभाग प्रयागराज के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत जीआरपी, आरपीएफ एवं बीडीडीएस (BDDS) की संयुक्त टीमों द्वारा रेलवे स्टेशनों के प्लेटफार्म, पार्किंग एरिया, टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय एवं रेल ट्रैक सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर लगातार भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्तियों व वस्तुओं की गहन जांच की जा रही है।
अधिकारियों ने यात्रियों से भी अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या लावारिस वस्तु की सूचना तुरंत रेलवे पुलिस को दें। इस सघन सुरक्षा अभियान से यात्रियों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है और रेलवे परिसरों में सतर्कता और चौकसी सुनिश्चित की जा रही है।
