CEIR पोर्टल के माध्यम से थाना कोतवाली देहात व रामपुर कलां पुलिस द्वारा गुम हुआ कुल 02 अदद मोबाइल फोन किया गया बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट,सीतापुर : जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्र में Department of Telecommunication, Govt. of India द्वारा Central Equipment Identity Register (CEIR) पोर्टल को विकसित किया गया है। जिस क्रम में पोर्टल के सफल क्रियान्वयन हेतु Department of Telecom द्वारा पुलिस थानों को उक्त पोर्टल को मोबइल फोन खोने/ चोरी होने सम्बन्धी प्राप्त शिकयतों के निस्तारण हेतु दिया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से थाना स्तर पर ही मोबाइल फोन को खोजने की सुविधा दी गयी है। सीतापुर पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल द्वारा जनपदीय पुलिस को भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग एवम् खोये/चोरी हुए अथवा लावारिस स्थिति में मिलने वाले समानों को उनके स्वामियों का पता लगाकर सकुशल सुपुर्दगी हेतु निर्देशित किया गया है।

उक्त निर्देश के क्रम में संबंधित क्षेत्राधिकारीगण के निकट पर्यवेक्षण में निम्नलिखित थानों की पुलिस टीमों द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत मोबाइल फोन धारकों द्वारा अपना-अपना मोबाइल फोन खो जाने के संबंध में सूचना दर्ज कराई गई थी। शिकायत प्राप्त होने पर थाना स्थानीय पुलिस टीम द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से तकनीकी सहायता एवं सर्विलांस की मदद से फोन को तलाश करने का प्रयास किया। प्रयासों के फलस्वरूप स्थानीय पुलिस टीम द्वारा कुल 02 अदद खोया/गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

जिसका विवरण निम्नवत है- थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा 01 मोबाइल फोन बरामद- थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा टीम द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत मोबाइल फोन धारक-कृष्ण कुमार निवासी थाना तालगांव सीतापुर द्वारा अपना मोबाइल फोन खो जाने के संबंध में सूचना दर्ज कराई गई थी। शिकायत प्राप्त होने पर थाना स्थानीय पुलिस टीम द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से तकनीकी सहायता एवं सर्विलांस की मदद से फोन को तलाश करने का प्रयास किया। प्रयासो के फलस्वरूप स्थानीय पुलिस टीम द्वारा 01 अदद खोया/गुमशुदा मोबाइल फोन- सैमसंग गैलेक्सी(किमती करीब 28000/-रुपये) को बरामद कर उनके धारक/मालिक को कृष्ण कुमार उपरोक्त को सुपुर्द किया गया। थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा किये गये इस कार्य की मोबाइल स्वामी द्वारा भूरी भूरी प्रसन्शा की जा रही है ।

थाना रामपुर कलां पुलिस द्वारा 01 मोबाइल फोन बरामद- थाना रामपुर कलां पुलिस द्वारा टीम द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत मोबाइल फोन धारक- आशीष कुमार पुत्र जगदीश निवासी ग्राम पहला थाना रामपुर कलां सीतापुर द्वारा अपना मोबाइल फोन खो जाने के संबंध में सूचना दर्ज कराई गई थी। शिकायत प्राप्त होने पर थाना स्थानीय पुलिस टीम द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से तकनीकी सहायता एवं सर्विलांस की मदद से फोन को तलाश करने का प्रयास किया। प्रयासो के फलस्वरूप स्थानीय पुलिस टीम द्वारा 01 अदद खोया/गुमशुदा मोबाइल फोन- MOTOROLLA बरामद कर उनके धारक/मालिक को आशीष उपरोक्त को सुपुर्द किया गया। थाना रामपुर कलां पुलिस टीम द्वारा किये गये इस कार्य की मोबाइल स्वामी द्वारा भूरी भूरी प्रसन्शा की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *