हिस्ट्रीशीटर अपराधी सहित 03 शातिर अंतर्जनपदीय चोर गिरफ्तार, चोरी/नकबजनी की घटना का सफल अनावरण

ब्यूरो रिपोर्ट, सीतापुर: महमूदाबाद में पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल द्वारा जनपद में लूट/चोरी/नकबजनी/धोखाधड़ी/ठगी आदि जैसी घटनाओं में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त दिये गये निर्देशो के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद वेदप्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना महमूदाबाद उ0नि0 विनोद कुमार गिरि, उ0नि0 अनिल कुमार, हे0का0 अरूण कुमार, का0 अखिलेश वर्मा, का0 अंकित कुमार, का0 दीपक गुर्जर, का0 बृजेश पाण्डेय आदि पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर चोरी की घटना के संबंध में पंजीकृत मु.अ.सं. 476/25 धारा – 305A, 331(4), 317(2) BNS का सफल अनावरण करते हुए 01 अदद अवैध देशी तमंचा 12 बोर व 02 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर तथा चोरी से संबंधित 10270/- रूपये नगद, 04 अदद छोटे कडे सफेद धातु, 06 अदद पुराने सिक्के सफेद धातु, 02 जोड़ी पायल सफेद धातु बरामद करते हुए घटना में संलिप्त 03 शातिर अभियुक्तों 1. विशाल लोध पुत्र राममिलन लोध निवासी ग्राम रजनापुर मजरा लोधौरा थाना रामनगर जनपद बाराबंकी 2. मो0 शादाब पुत्र समी अहमद निवासी ग्राम रहिलामऊ थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर 3.शैफ उर्फ बादशाह पुत्र मकबूल उर्फ याकूब निवासी सूहीपुर थाना घुँघटेर जनपद बाराबंकी को मोतीपुर बाईपास कर्बला मोड के पास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार अभियुक्त विशाल उपरोक्त थाना रामनगर जनपद बाराबंकी का हिस्ट्रीशीटर अपराधी तथा अभियुक्त मो0 शादाब थाना महमूदाबाद का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है तथा अभियुक्तों के विरुद्ध जनपद बाराबंकी तथा सीतापुर के विभिन्न थानों पर एक दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं।

अभियुक्त से पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि वह लोग शेरापुर मोड के पास एक घर में चोरी किये थे । जिसके संबंध में वादी मुकदमा द्वारा थाना महमूदाबाद पर मु.अ.सं. 476/25 धारा – 305A, 331(4) BNS पंजीकृत किया गया था। उक्त पंजीकृत अभियोग में धारा 317(2) BNS बीएनएस की बढ़ोत्तरी तथा बरामद अवैध शस्त्र व कारतूस के संबंध में मु0अ0सं0 479/25 धारा 25(1) B आर्म्स एक्ट बनाम विशाल लोध पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों का चालान मा.न्यायालय किया जा रहा है। जनपद में अपराधियों के विरूद्ध निरन्तर प्रभावी कार्यवाही इसी प्रकार प्रचलित रहेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *