सीतापुर में डबल हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो हत्याभियुक्त गिरफ्तार , अलकत्ल भी हुआ बरामद 

ब्यूरो रिपोर्ट, सीतापुर: थाना इमलिया सुल्तानपुर में पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व निंयत्रण हेतु अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही/शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी महोली नागेन्द्र चौबे के कुशल नेतृत्व में थाना इमलिया सुल्तानपुर थानाध्यक्ष श्यामू कनौजिया , उ0नि0 इन्द्रजीत सिंह ,उ0नि0 अजय सिंह ,उ0नि0 राजकुमार सिंह , हे0 का0 सूर्यभान सिंह , हे0का0 रवि सिंह , हे0 का0 चालक राघवेन्द्र मिश्रा, का0 विक्रान्त बहौरा ,का0 पंकज भारती , का0 रामसेवक ,का0 श्रीकृष्ण सिंह समेत स्वाट/सर्विलांस आदि पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 301/25 धारा 190/ 191(2)/ 191(3)/103(1)/3(5) बीएनएस में वाँछित 02 हत्याभियुक्तों 1.अजयपाल उर्फ झगड़ू पुत्र स्व0 ठाकुर प्रसाद 2.उत्तम उर्फ तामू उर्फ रामू पुत्र ठाकुर प्रसाद निवासीगण ग्राम फत्तेपुर मातिनपुर थाना इमलिया सुल्तानपुर जनपद सीतापुर को मय आलाकत्ल 02 अदद देशी तमंचा 315 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा 02 अदद खोखा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी के संबंध में पंजीकृत मु0अ0सं0 301/25 में धारा 25(1-बी)/27(1) आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है।

घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 26-12-2025 को थाना इमलिया सुल्तानपुर के ग्राम फत्तेपुर मातिनपुर में 1.अख्तर खान उम्र 65 वर्ष पुत्र अनवर खान 2. मेसर खान उम्र 40 वर्ष पुत्र अख्तर खान निवासी ग्राम फत्तेपुर मतिनपुर थाना इमलिया सुल्तानपुर जनपद सीतापुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी तत्समय शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया था। दिनांक 26.12.2025 को ही महफूज (मृतक अख्तर खान के दामाद) पुत्र इस्लाम खाँ निवासी ग्राम नैव्वापुर थाना लहरपुर जनपद सीतापुर द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 301/25 धारा 190/ 191(2)/ 191(3)/ 103(1)/3(5) बीएनएस बनाम 1.अजय 2.नंगा उर्फ नागेश 3.टामू उर्फ रामू 4.विकटू उर्फ श्यामल पुत्रगण स्व0 ठाकुर प्रसाद 5. शिवपूजन पुत्र अज्ञात 6.कामता प्रसाद पुत्र शिवपूजन निवासीगण ग्राम फाजिलापुर मजरा फत्तेपुर माजिनपुर थाना इमलिया सुल्तानपुर जनपद सीतापुर पंजीकृत किया गया। घटना के तुरन्त बाद पुलिस अधीक्षक महोदय सीतापुर द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए संलिप्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु कुल 05 टीमें गठित की गई थी।

अभियुक्तों से पूछताछ का विवरणः- गिरफ्तार अभियुक्त अजयपाल उर्फ झगड़ू तथा उत्तम उर्फ तामू उर्फ रामू ने पूछताछ में बताया कि मृतक अख्तर पुत्र स्व0 अनवर खान व मैसर खान पुत्र अख्तर खान निवासी ग्राम फत्तेपुर मातिनपुर थाना इमलिया सुल्तानपुर जनपद सीतापुर से हम लोगों की पुरानी दुश्मनी चली आ रही है, इन लोगों ने सन् 2011 में मेरे पिता ठाकुर प्रसाद की तथा उसके बाद सन् 2020 मे मेरे भाई संतोष की हत्या की थी जिसमें मृतक अख्तर लगभग 40 माह जेल में था किन्तु हम लोगों के मन मे बदले की भवना हमेशा बनी रहती थी इसी कारण हम लोग मुकदमें में सुलह कर लिये थे जिससे अख्तर जेल से छूट गया और बाहर घूम रहा था । इन लोगों को घूमता हुआ देखकर हम लोगों के मन में हमेशा बदले की भावना भड़क उठती थी और दो दिन पहले अख्तर और मैसर मेरे गांव आये, इन्हें देख कर पुनः बदला लेने की भावना मन में भड़क गई; हम लोगों ने जान-बूझ कर इनसे विवाद किया तो इन लोगों ने थाना इमलिया सुल्तानपुर पुलिस को सूचना दी, जिसमें पुलिस ने दिनांक 26.12.2025 को अख्तर खान व उत्तम उर्फ तामू उर्फ रामू का चालान एसडीएम कोर्ट सीतापुर में कर दिया, वहां से जमानत पर छूटकर आने के बाद हम दोनों लोग और रणधीर उर्फ श्यामल उर्फ विकटू, सौरभ उर्फ नंगा तथा हमारे रिश्तेदार शिवपूजन पुत्र जगन्नाथ व अभय उर्फ रामनिवास पुत्र शिवपूजन निवासीगण ग्राम फदिलापुर मजरा ऐलिया थाना इमलिया सुल्तानपुर जनपद सीतापुर ने मिलकर अख्तर और मैसर को मारने की योजना तैयार की जिसमे मेरे व मेरे भाई उत्तम उर्फ तामू तमंचे से व शिवपूजन व सौरभ उर्फ नंगा के पास बांका तथा रणधीर उर्फ श्यामल उर्फ विकटू व अयज उर्फ रामनिवास डंडा से लैस होकर फत्तेपुर मातिनपुर तिराहे पर घात लगाकर बैठे थे; जैसे ही अख्तर और मैसर रिक्शा लेकर तिराहे के पास पहुंचे तो हमने अख्तर व मैसर के उपर फायर कर दिया; जिससे अख्तर मौके पर गिर गया तथा मैसर भागने लगा, करीब 100 – 150 के कदमों पर दौडा कर दूसरा फायर करके मैसर को मारा एवं घेरकर गिरा दिया तथा अपने हाथ मे लिये असलहे से पुनः वार कर दिया जब वह गिर गया तब हमारे भाई सौरभ उर्फ नंगा तथा हमारे रिश्तेदार शिवपूजन बाँके से वार करने लगे तथा हमारे भाई रणधीर उर्फ श्यामल व शिवपूजन का लडका अभय डंडे से पीटने लगे; इन लोगों को मारने के बाद हम सभी लोग अपने-अपने असलहे ,बाकां व डंडा लेकर घटना स्थल से भाग गये थे।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *