ब्यूरो, सीतापुर। जनपद सीतापुर में पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र द्वारा थाना रामपुर मथुरा अंतर्गत दिनांक 26.02.25 को कस्बा रामपुरमथुरा निवासी एक पांच वर्षीय बालिका शव के अवशेष मिलने की घटना में टीमों का गठन कर गहनतापूर्वक विस्तृत जांच/ प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर संलिप्तों की शीघ्रातिशीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के अनुपालन के क्रम में गुरुवार दिनांक 06.03.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी डॉ.प्रवीन रंजन सिंह के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद वेद प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना रामपुर मथुरा प्रभारी निरीक्षक कृष्ण नंदन तिवारी, उ0नि0 उमाकान्त, का0 शिव कुमार आदि पुलिस टीम व एसओजी टीम -निरीक्षक सतेन्द्र विक्रम सिंह ,उ0नि0 राजबहादुर, हे0का0 शराफत अली, हे0का0 रोहित कुमार, हे0का0 गुरुपाल, हे0का0 विष्णु सिंह, हे0का0 विशाल गुप्ता, का0 प्रशान्त शेखर सिंह, का0 रवी सिंह, का0 सोहनपाल, का0 राहुल कुमार, का0 अंकुर बालियान, का0 अभिषेक तोमर, का0 दीपक कुमार, का0 भूपेंद्र राणा आदि पुलिस टीम द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए संकलित साक्ष्यों के आधार पर प्रकाश में आए संलिप्त अभियुक्त मृतका के पिता मोहित मिश्रा पुत्र बच्चू उर्फ रविन्द्र मिश्रा निवासी कस्बा व थाना रामपुर मथुरा सीतापुर को दुबघट्टा पुल कस्बा रामपुर मथुरा के पास से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दिनांक 25.02.25 को थाना रामपुर मथुरा पर बालिका तानी के घर से लापता होने के संबंध में पिता मोहित उपरोक्त से प्राप्त तहरीर पर मु.अ.सं. 51/25 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। जिसके अगले ही दिन लापता बालिका का पैर का हिस्सा दिनांक 26.02.25 को गांव के पास सरसो के खेत में मिलने पर टीमे लगाकर बालिका के शेष शरीर की तलाश की गयी जिसके अन्य अवशेष/धड़ मिलने पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। टीमो का गठन कर समस्त बिंदुओ पर गहनता से जांच/पूछताछ एवम् प्राप्त रिपोर्ट/तथ्यों के आधार पर मृतक बालिका के पिता मोहित उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया है। जिसने पूछताछ में बताया कि हमारे पड़ोसी रामू से हमारी काफी दोस्ती थी किंतु कुछ दिन पहले हुई कहासुनी के चलते हमने अपना एवम् अपने घर से उसके घर की ओर आना-जाना बंद कर दिया। किंतु मेरी पुत्री तानी मना करने के बाद भी मौका पाकर उसी पड़ोसी के यहाँ बच्चो के साथ खेलने चली जाती रहती थी। दिनाँक 25.2.2025 की शाम अपने घर से मोटरसाइकिल से निकला तो तानी, पड़ोसी के घर की तरफ से आ रही थी। मैने उससे कहा जब तुमको मना कर रहे हैं तो क्यो उधर जाती हो फिर उसे उसी गुस्से में मोटर साइकिल पर बैठा लिया और गाँव के बाहर जीलानी के सरसो के खेत के पास मोटर साइकिल वहीं खडी करके सडक के किनारे जमीन पर लेटा कर तानी का गला दाब दिया जिसके मृत होने पर वही थोडा आगे सरसो के खेत में तानी के लाश को छिपा दिया। घर पहुंचकर सबको दिखाने के लिए परिवार वालो के साथ इधर उधर ढूंढते रहा। मौका पाकर फिर मै उसी सरसो के खेत में जाकर देख भी आया और फिर चुपके से घर आ गया और रात होने पर थाने पर जाकर तानी के गायब हो जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर गुमशुदगी लिखाई थी। जब अगले दिन दिनांक 26.2.2025 को छोटे बच्चे का पैर मिलने की सूचना मिली तो मै मौके पर गया था। जिसकी पहचान होने पर थाने पर आकर सूचना दिया था, जिसके बाद लगातार पुलिस व स्थानीय लोगो की तलाशी के दौरान उसका दूसरा पैर व तानी का कमर के ऊपर का शरीर भी क्षत विक्षत पडा मिल गया। गौरतलब है कि शव के साथ में जांघ की हड्डी व धड़ के नीचे का हिस्सा जो की जानवरो द्वारा खा लिया गया था वह भी क्षत विक्षत अवस्था में मौके से बरामद किया गया। डर से मै अपनी मोबाइल अपने घऱ छोड कर घऱ से गायब हो गया मेरे गायब होने की सूचना मेरे भाई ने थाने पर दे दिया था तो पुलिस और सक्रिय हो गयी। फिर मै हिम्मत जुटा कर घऱ तो आ गया लेकिन मै किसी से नजर नही मिला पाता था मेरे पिता व परिवार वाले मुझसे बात करने की व तानी के बारे में कोई बात करते तो मै डर जाता था और कोई न कोई बहाना करके इधर उधर चला जाता था जब पुलिस को शायद मेरे ऊपर पूरा शक हो गया और मेरी तलाश तेज कर दिये तो मै रात विरात घर आता और जब तक घर रहता सतर्क रहता और फिर घर से चला जाता। पंजीकृत अभियोग में नियमानुसार धारा 103(1)/238 बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए अभियुक्त मोहित मिश्रा उपरोक्त का चालान न्यायालय किया जा रहा है।
