अहीर रेजिमेंट हक़ है हमारा, इसे लेकर रहेंगे” – रंजीत यादव (रिशू)

 

सिधौली , सीतापुर। जनपद सीतापुर के विकास खंड सिधौली के ग्राम भटखेरवा (मजरा मंगरौरा) में अहीर रेजिमेंट की माँग को लेकर लगाए गए स्लोगन-बोर्ड पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं। गांव के सभी लोगों ने एकजुट होकर गांव के दोनों प्रवेश मार्गों पर “अहीर रेजिमेंट हक़ है हमारा” लिखे बोर्ड लगाए।

ग्रामीणों का कहना है कि जिस प्रकार सेना में जाट रेजिमेंट, गोरखा रेजिमेंट जैसी अन्य जातीय पहचान वाली रेजिमेंट हैं, उसी तरह अहीर समाज के लिए भी अलग रेजिमेंट बननी चाहिए। गांव के बुजुर्ग उमेश यादव द्वारिका ने भावुक स्वर में कहा –
“हम लोग ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं थे, इस कारण अपने युवावस्था में सरकार से ऐसी माँग न कर सके। लेकिन हमारी नई पीढ़ी अब अपने हक़ की आवाज़ बुलंद करना नहीं भूलेगी।”

इस अवसर पर इंडियन रिफॉर्म्स ऑर्गेनाइजेशन के सक्रिय सदस्य रंजीत यादव (रिशू) ने कहा –
“अहीर रेजिमेंट हमारा हक़ है। हम सब मिलकर इसके लिए संघर्ष करेंगे और इसे लेकर रहेंगे।”
सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे। उपस्थित प्रमुख लोगों में रंजीत यादव, राकेश यादव, प्रवेश यादव, भोला यादव, राजेन्द्र यादव, पंकज यादव, गोपी यादव, दुर्गेश यादव, चुन्नू यादव, अनुज यादव, सुरेंद्र यादव, शिवम यादव, खिलाड़ी यादव, राजू यादव, शीलू यादव, राहुल यादव समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने ऐलान किया कि वे आगे भी संगठित होकर सरकार तक अपनी यह माँग मजबूती से पहुँचाएंगे और अहीर समाज के सम्मान के लिए यह आंदोलन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *