भैंस चोरी की घटना से संबंधित तीन अभियुक्तगण गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट, सीतापुर : जनपद में पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल द्वारा जनपद में सघन चेकिंग एवम् अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बिसवां के निकट पर्यवेक्षण में थाना रेउसा थानाध्यक्ष हनुमंतलाल तिवारी ,उ0नि0 हरिकेश सरोज , उ0नि0 हरेराम यादव ,हे0का राहुल कुमार ,का0 संजय ,का0 विकुल आदि पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्तगण 1. महमूद खान पुत्र मकबूल खान निवासी ग्राम गोदनी बसाही थाना रिसिया जनपद बहराइच 2. अमन बंजारा पुत्र स्व0 खानू बंजारा निवासी ग्राम बोझवा थाना हरियावा जनपद हरदोई 3. मो0 आरिफ उर्फ सलमान पुत्र सलारा उर्फ महमूद निवासी मानपुरवा थाना दरगाह शरीफ, जनपद बहराइच को 03 राशि चोरी हुई भैंस व 01 पड़िया व 8,000/- नगदी के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि हम लोगों द्वारा अपने छोटे हाथी से जनपद श्रावस्ती के ग्राम बंजारनपुरवा से करीब 02 दिन पूर्व भैसें व पडिया चुराई थी तथा करीब 20 दिन पूर्व थाना रेउसा के गोधनी से 02 भैंसे चुराई थी। बरामद भैंस व पड़िया के संबंध में जनपद श्रावस्ती थाना हरदत्तनगर गिरण्ट पर मु0अ0सं0 03/26 धारा 303(2) बीएनएस तथा थाना रेउसा पर मु0अ0सं0 595/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है। बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 317(2)/317(4) बीएनएस की बढोत्तरी की गई है। उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त मो0 आरिफ उर्फ सलमान उपरोक्त शातिर किस्म का अपराधी हैं जिसके विरूद्ध पूर्व में भी चोरी, लूट, अवैध शस्त्र, गैंगेस्टर जैसे करीब डेढ़ दर्जन अभियोग जनपद बहराईच व श्रावस्ती में पंजीकृत हैं। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *