पांच वर्षों में बदली ग्राम पंचायत अक़बापुर की तस्वीर, विकास कार्यों की प्रधान प्रतिनिधि युवराज मौर्य ने दी जानकारी

ब्यूरो रिपोर्ट सीतापुर: विकास खंड पहला की ग्राम पंचायत अक़बापुर में बीते पांच वर्षों के दौरान कराए गए विकास कार्यों को लेकर प्रधान प्रतिनिधि युवराज मौर्या ने जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि अपने कार्यकाल के दौरान ग्राम पंचायत के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी गई, जिससे गांव की मूलभूत सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

प्रधान प्रतिनिधि युवराज मौर्या ने बताया कि पंचायत में सीसी रोड एवं इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण, खड़ंजा मार्गों का निर्माण व मरम्मत, नाली निर्माण एवं जलनिकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने, पेयजल व्यवस्था के लिए हैंडपंपों की मरम्मत व नए हैंडपंपों की स्थापना, पंचायत भवन का रखरखाव, आरआरसी (कचरा निस्तारण केंद्र) का संचालन, स्ट्रीट लाइट/सोलर लाइट की स्थापना, तथा स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई कार्य कराए गए।

इसके साथ ही गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना व अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने, जिम सेंटर , विद्यालय में छात्राओं के लिए प्रोजेक्टर की सुविधा ,आयुष्मान आरोग्य मंदिर भवन की मरम्मत , पेंशन योजनाओं, शौचालय निर्माण, ग्रामीण संपर्क मार्गों के सुधार, तथा सार्वजनिक स्थलों पर सुविधाओं के विकास जैसे कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए गए।

युवराज मौर्या ने कहा कि ग्रामवासियों के सहयोग से विकास कार्यों को पारदर्शिता के साथ कराया गया और आगे भी गांव को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास जारी रहेगा। ग्रामीणों ने भी पंचायत में कराए गए कार्यों की सराहना करते हुए इसे गांव के लिए लाभकारी बताया।

साथ जनता से अपील करते हुए कि यदि आप लोगों ने मुझे पुनः अपना जनप्रतिनिधि चुनते है तो इससे और बेहतर तरीके से ग्राम पंचायत में विकास कार्य कराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *