ब्यूरो रिपोर्ट, सीतापुर : महमूदाबाद-सिधौली मुख्य मार्ग पर छप्पर तल्ला तालाब के निकट लोहिया हॉस्पिटल के सामने रविवार को दीपक गारमेंट्स एंड किड्स वियर शॉप का उद्घाटन किया गया। प्रतिष्ठान के शुभारंभ के अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों और समाजसेवियों ने पहुंचकर प्रबंधक अमर सिंह एवं संचालक दीपक सिंह को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
उद्घाटन कार्यक्रम में समाजसेवी अतुल वर्मा, अंबरीष गुप्ता और रमेश वर्मा सहित कई अन्य समाजसेवी मौजूद रहे। सभी ने नए प्रतिष्ठान की शुरुआत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रबंधक और संचालक के उज्ज्वल भविष्य तथा व्यवसाय की सफलता की कामना की।
महमूदाबाद-सिधौली मुख्य मार्ग पर प्रतिष्ठान खुलने से क्षेत्र के लोगों को कपड़ों की खरीदारी के लिए एक नया विकल्प उपलब्ध हुआ है। खासकर बच्चों के कपड़ों की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को इससे सुविधा मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दीपक सिंह और अमर सिंह को नए व्यवसाय की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही उम्मीद जताई कि प्रतिष्ठान ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करते हुए क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाएगा।
इस दौरान वहां पर विजय सिंह, अजय सिंह, आशुतोष , सुनील, कौशल , बादल,सनी आदि समेत क्षेत्रीय अन्य लोग भी मौजूद रहे।
