राष्ट्रीय एकता दिवस पर लौह पुरुष सरदार पटेल को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

ब्यूरो, रिपोर्ट सीतापुर: महमूदाबाद में राष्ट्रीय प्रशासनिक कार्यालय महमूदाबाद एम.एस.के.डी. पब्लिक स्कूल, मोहल्ला रमुवापुर परिसर में विश्व मानव अधिकार कानून एवं अपराध नियंत्रण ट्रस्ट (भारत) द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्षा नीतू सिंह दिनकर की अध्यक्षता में राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। और कार्यक्रम की शुरुआत सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, धूप एवं दीप प्रज्वलित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय संरक्षक एस.एस. दिनकर ने प्रातः रामकुंड चौराहे स्थित पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और तत्पश्चात विद्यालय पहुँचकर कार्यक्रम में सहभागिता की।विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के उपरांत राष्ट्रीय प्रशासनिक कार्यालय महमूदाबाद में पुनः सरदार पटेल जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने पटेल जी के जीवन परिचय एवं उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।इस अवसर पर रवि लाल रस्तोगी (राष्ट्रीय महासचिव), अनुज कुमार जैन (राष्ट्रीय न्यूज़ एडिटर एवं मीडिया प्रमुख), मुजीब अहमद (जिला अध्यक्ष सीतापुर), सुधीर कुमार वर्मा (मंडल लेखाकार लखनऊ), प्रियंका गुप्ता, पिंकी देवी, चांदनी तरन्नुम सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी को मिष्ठान वितरित कर एक-दूसरे को बधाई दी गई।कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता, भाईचारा एवं देश की अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *