पत्थरबाजी कर पीआरवी का शीशा तोड़ने वाले 05 अभियुक्त गिरफ्तार , नाजायज असलहा भी बरामद 

ब्यूरो रिपोर्ट, सीतापुर : थाना अटरिया इलाके में हुई घटना के सम्बन्ध में सीतापुर पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल द्वारा जनपद सीतापुर में लूट/चोरी/नकबजनी/छिनैती जैसी घटनाओं व अन्य अपराधों में वांछित अपराधियों में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवम् विधिक कार्यवाही के निर्देश दिये गये है । उक्त दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कपूर कुमार के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक अटरिया राकेश कुमार गुप्ता ,उ0नि0 राम मोहन सिंह ,उ0नि0 राधेश्याम यादव , का0 पंकज भाटी ,का0 सोनू गिरी , का0 अश्वनी सिंह आदि के द्वारा पीआरवी का शीशा तोड़ने वाले अभियुक्तगण 1.दिनेश कुमार पुत्र रामकुमार 2.प्रदीप कुमार पुत्र श्यामलाल 3. अनूप कुमार पुत्र श्रीराम पाल 4. रामू सिंह पाल पुत्र रामनरेश 5. सोनू उर्फ पुच्चू पुत्र राम नरेश उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम जानकीनगर थाना अटरिया सीतापुर को गिरफ्तार किया गया है ।
गिरफ्तारी का विवरणः- दिनांक 02.01.2026 की रात्रि में ग्राम जानकीनगर थाना अटरिया में दो पक्षों में मार पीट व ईंट पत्थर चले थे जिसकी सूचना पर डायर 112 का वाहन संख्या UP32 DG 1822 मौके पर गई थी । जहाँ पर उक्त पी.आर.वी. गाड़ी के कर्मचारियों के ऊपर उक्त दोनों पक्षों के द्वारा ईंट पत्थर चलाते हुए पी.आर.वी वाहन के आगे पीछे का सीसा तोड़ कर क्षतिग्रस्त किया गया था तथा मौके पर सोनू उर्फ पुच्चू नाम के व्यक्ति के द्वारा फायर किया गया था । जिसके सम्बन्ध में थाना अटरिया पर मु0अ0सं0 003/2026 धारा 125 (A) / 121 (1) / 352 / 3(5) / 109 (1) / 324 (4) / 132 / 191(2) / 191(3) BNS व 7 CLA में पंजीकृत किया गया था । उक्त मुकदमें में नामित अभियुक्तगण अभियुक्तगण 1.दिनेश कुमार पुत्र रामकुमार 2.प्रदीप कुमार पुत्र श्यामलाल 3. अनूप कुमार पुत्र श्रीराम पाल 4. रामू सिंह पाल पुत्र रामनरेश 5. सोनू उर्फ पुच्चू पुत्र राम नरेश उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम जानकीनगर थाना अटरिया सीतापुर को गिरफ्तार कर न्यायालय सीतापुर के समक्ष विधिक कार्यवाही हेतु पेश किया जा रहा है। उक्त अभियुक्तों में से सोनू उर्फ पुच्चू पुत्र राम नरेश उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम जानकीनगर थाना अटरिया सीतापुर के पास से घटना उरोक्त में प्रयोग किया गया एक अदद नाजायज तमन्चा 12 बोर मय 01 अदद जिन्दा एवं 01 अदद खोखा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 006/2025 धारा 25(1-बी)आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है ।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *