महमूदाबाद क्षेत्र में सावित्रीबाई फुले की भव्य जयंती  समारोह आयोजित किया गया, शामिल हुए पूर्व मंत्री

ब्यूरो रिपोर्ट, सीतापुर:  महमूदाबाद के मोहल्ला बरगदिया में विश्व मानव अधिकार कानून एवं अपराध नियंत्रण ट्रस्ट भारत के बैनर तले शिक्षा की देवी एवं राष्ट्र माता सावित्रीबाई फुले  की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. भीमराव अंबेडकर जन कल्याण समिति के सचिव राजाराम गौतम  के द्वारा की गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संरक्षक एस. एस. दिनकर रहे। तो वहीं विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा, अशोक कुमार वर्मा (नगर अध्यक्ष, महमूदाबाद), सुधीर कुमार वर्मा (मंडल कार्यालय प्रभारी, लखनऊ), शिवदास (तहसील संयोजक, महमूदाबाद),,डॉ. अखिलेश कुमार वर्मा (नेत्र चिकित्सक), आलोक कुमार आज़ाद, नरेंद्र कुमार हिंदुस्तानी तथा बार एसोसिएशन महमूदाबाद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र पटेल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर माता सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात ग्रामवासियों, महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों ने भी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर विश्व मानव अधिकार कानून एवं अपराध नियंत्रण ट्रस्ट भारत के राष्ट्रीय संरक्षक एस. एस. दिनकर, नवनियुक्त नगर अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा एवं अधिवक्ता सुरेंद्र पटेल को माला पहनाकर, मोमेंटो एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया । वक्ताओं ने अपने संबोधन में सावित्रीबाई फुले के जीवन, उनके संघर्ष तथा शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस कार्यक्रम में गोपाल कृष्ण, संदीप कुमार वर्मा, बरकत अली, अश्विनी, नत्थू प्रसाद त्यागी, संतोष कुमार वर्मा, संतोष कनौजिया, गजोधर प्रसाद, बाबा भोगे भारती, मनीष भारती, संगीता, सुमन, सुबोध कुमार, रमेश चंद्र वर्मा, अभिषेक, हरे राम, प्रमोद कुमार, अमरेश कुमार, राज बहादुर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, सदस्यगण एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।

इस कार्यक्रम के समापन के बाद में सभी उपस्थित लोगों ने चोखा-बाटी का प्रसाद ग्रहण किया, फिर उसके बाद ही इस कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *