महमूदाबाद में भीषण हादसा: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, हजारों का सामान जलकर राख

ब्यूरो रिपोर्ट,सीतापुर :  महमूदाबाद क्षेत्र में बुधवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया, जब शॉर्ट सर्किट के चलते एक घर में अचानक भीषण आग लग गई। घटना बिसवां रोड स्थित रोज़ाना मार्केट के सामने रहने वाले दीपक मौर्य के घर की है, जहां सुबह करीब 4 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पूरा परिवार गहरी नींद में था।

बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और घरेलू सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। परिवार किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल पाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

आग में जलकर खाक हुआ सामान: फ्रिज,एलईडी टीवी, कूलर, छत पंखा व दो टेबल फैन,बिस्तर व कपड़े,लगभग ₹15,000 नगद,इनवर्टर व बैटरी आदि इस हादसे में परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है, जिससे वे गहरे सदमे में हैं।

स्थानीय लोगों ने दिखाई तत्परता : आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यदि समय रहते लोग मदद के लिए न पहुंचते, तो नुकसान और भी बड़ा हो सकता था।

प्रशासन व जनप्रतिनिधि पहुंचे मौके पर : घटना की जानकारी मिलते ही लेखपाल पूर्णेन्द्र प्रकाश मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। वहीं पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा ने भी पीड़ित परिवार से मिलकर उनका हालचाल जाना और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

बड़ा हादसा टला, पर परिवार संकट में : गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घर का लगभग सारा सामान जल जाने से परिवार के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

यह घटना एक बार फिर बिजली सुरक्षा और सावधानी की आवश्यकता को उजागर करती है, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *