संदेश मित्र डिजिटल न्यूज की खबर का असर: शासन प्रशासन हरकत में आया, सिधौली रोड के गड्ढों का मरम्मत कार्य शुरू

ब्यूरो रिपोर्ट,सीतापुर : महमूदाबाद सिधौली रोड पर ओवरब्रिज से चीनी मिल मोड़ के बीच जर्जर सड़क, जलभराव और गहरे गड्ढों की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया।

संदेश मित्र डिजिटल न्यूज पर खबर प्रसारित होने के कुछ ही समय बाद संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा सड़क पर बने गड्ढों की पटाई और मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया।

गौरतलब है कि लंबे समय से इस मार्ग की बदहाल स्थिति के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ था। इस समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया था और शीघ्र कार्रवाई की मांग उठाई थी।

खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन की सक्रियता देखने को मिली। विभागीय कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर गड्ढों में सामग्री डालकर उन्हें भरने का कार्य शुरू किया, जिससे सड़क को सुरक्षित बनाने की दिशा में पहल की गई।

स्थानीय नागरिकों ने त्वरित कार्रवाई पर संतोष जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि सड़क की मरम्मत का कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा कराया जाएगा, ताकि भविष्य में लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *