विश्व हाथी दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, अधिकारियों ने दिया बच्चों को पुरस्कार

ब्यूरो रिपोर्ट ,सीतापुर: विश्व हाथी दिवस के अवसर पर महमूदाबाद ग्रामीण क्षेत्र स्थित श्री गुरुदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भेथरा माधव में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए हाथियों के संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण से संबंधित आकर्षक चित्र बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में कक्षा 9 के छात्र आदित्य कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 10 की छात्रा शिवानी द्वितीय तथा कक्षा 9 की छात्रा मोनी शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वन विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को हाथियों समेत अन्य वन्यजीवों के संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वन्यजीव और पर्यावरण एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं और इनके संरक्षण के लिए समाज में जागरूकता बढ़ाना बेहद जरूरी है।

इस अवसर पर वन विभाग क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारी नावेद सिद्दीकी, क्षेत्रीय वन अधिकारी संतोष कुमार वर्मा, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी अरविंद कुमार यादव, वन दरोगा नरेंद्र पाल, नीरज कुमार, पंकज सिंह सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार एवं समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को वन्यजीवों के प्रति संवेदनशील बनने, पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने तथा हाथियों के संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *